दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी

पुलिस ने मौके से एक आर्म्स सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार
– पुलिस ने मौके से एक आर्म्स सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार किशनपुर. थाना क्षेत्र के तुलापट्टी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर चाचा भतीजा के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जानकारी अनुसार तुलापट्टी गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी महेश्वरी यादव व उनके भतीजा जयप्रकाश यादव के बीच कुछ वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था. मंगलवार को आनंद प्रसाद यादव अपने खेत पर कुदाल चला रहा था. उसी दौरान जयप्रकाश यादव अन्य लोगों के साथ खेत पर जाकर अपना हिस्सा जमीन के लिए बोलने लगा इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज एवं मारपीट होने लगा मारपीट की घटना में आनन्द प्रसाद यादव सहित दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया. धीरे धीरे विवाद काफी बढ़ गया. विवाद को बढ़ते देख ग्रामीणों द्वारा किशनपुर थाना को सूचना दी. मौके पर किशनपुर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल पर से चार अज्ञात अपराधियों के साथ चार बाइक एवं एक पिस्तौल बरामद किया. थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर से चार बाइक एवं चार युवक के साथ एक पिस्टल भी बरामद किया गया है. आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










