महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन
महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

इस दौरान महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी किया

विज्ञापन

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित लोहियानगर चौक पर शनिवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा उनका पुतला दहन किया. इस दौरान महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का जानबूझकर अपमान किया गया. कहा कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं. संवैधानिक पद पर विक्षिप्त व्यक्ति को एक पल भी बने रहने का हक नहीं है. उन्हें नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए. अगर सीएम इस्तीफा नहीं देते हैं तो सुपौल जिला महागठबंधन बिहार के महामहिम राज्यपाल से मांग करती है कि उनका मानसिक जांच करवा कर उन्हें अविलंब पद मुक्त करें. पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, राजद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सरदार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमल कुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष ई विद्या भूषण कुमार, विजय यादव, रामनाथ मंडल, प्रभाकर प्रसाद, मो मुस्ताक, मो अनवर, दिनेश यादव, संत राम, रामसागर पासवान, महादेव यादव, विनोद यादव, पंकज साह, सीताराम मंडल, ललन यादव, मंगल यादव, प्रो श्याम यादव, सोनू चौधरी, नीतीश मुखिया, प्रांजल, चंद्रमोहन साह, पप्पू यादव, जय प्रकाश, अभिषेक, प्रभाष, केशव, बाबुल, नईमा खातून, शाइरा खातून, मो फुरकान, अमित, महादेव पासवान, जयप्रकाश चौधरी, संजीव यादव, अभय तिवारी, शिवनंदन यादव, रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह,पंकज झा, अबुलकैश, चुनचुन यादव, लक्ष्मी सरदार, रौशन सिंह, वीआईपी जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया, रामू मुखिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन