ePaper

सरकारी नाव उपलब्ध नहीं, कटाव पीड़ितों से वसूली जा रही मनमानी राशि

Updated at : 03 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

कोसी नदी का पानी फैलने से मौजहा पंचायत के वार्ड नंबर 02 और 04 में आधा दर्जन परिवारों का घर कटाव की चपेट में आ गया है

विज्ञापन

किशनपुर. कोसी नदी का पानी फैलने से मौजहा पंचायत के वार्ड नंबर 02 और 04 में आधा दर्जन परिवारों का घर कटाव की चपेट में आ गया है. वार्ड नंबर 04 के संतोष यादव, संजय यादव, गौरी यादव, योगेंद्र यादव, जगदेव मुखिया, खट्टर मुखिया, देवन मुखिया, रामदीन यादव, दशरथ यादव, जयकांत यादव, संजय मुखिया, अजय मुखिया आदि ने बताया कि उनके घर के समीप कटाव लगा हुआ है. बताया कि हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका से उनलोगों को जूझना पड़ता है. लेकिन सरकार व प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. जब अपना घर तोड़कर दूसरी जगह जाते हैं तो सामान ढोने के लिए सरकारी नाव नहीं मिलती है. एक तरफ लोग घर कटने की परेशानी से तबाह है तो दूसरी तरफ नाविकों द्वारा मनमाने राशि की मांग सामान ढोने के लिए मांगी जा रही है. पंचायत के मुखिया अमर कुमार चौधरी ने बताया कि सरकारी स्तर से सामान ढोने के लिए पीड़ित परिवारों को नि:शुल्क नाव मिलनी चाहिए. पीड़ित परिवार को तत्कालीन चूल्हा जलाने के लिए प्रशासनिक मदद भी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी से लेकर डीएम को भी इस बात की जानकारी दी गयी है. जदयू के युवा जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, जदयू नेता रमेश कुमार यादव आदि ने कटाव पीड़ित परिवार से मिल कर उनका हाल-चाल जाना और सीओ से बात कर अविलंब सरकारी नाव की व्यवस्था कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन