पप्पू यादव के जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरित

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक रविंद्र नाथ शर्मा व सीएचसी कर्मियों की मौजूदगी बनी रही

विज्ञापन

छातापुर. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का 58वां जन्मदिन बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. सांसद समर्थक सह युवा समाजसेवी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में समर्थकों की टोली सीएचसी पहुंची. जहां मरीजों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया. इंडोर व आउटडोर में मौजूद मरीजों को सांसद के जन्मदिन से अवगत कराते उनके स्वस्थ जीवन व लंबी आयु की कामना करने की अपील की गई. इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक रविंद्र नाथ शर्मा व सीएचसी कर्मियों की मौजूदगी बनी रही. युवा समाजसेवी सुभाष ने कहा कि सांसद पप्पू यादव कोशी सीमांचल के नायक ही नहीं बल्कि न्याय व संघर्ष के प्रतीक हैं. उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ जीवन शैली की बदौलत जनसेवा व समर्पण को परिभाषित किया है. कहा पिछले दस वर्षों से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से जुड़े रहकर जो सीख, संघर्ष और अनुभव मिला है. वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. मौके पर चंदन कुमार, रामचंद्र यादव, पुरुषोत्तम कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, राहुल कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन