सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करने वाले चार लोग सम्मानित

सम्मान प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया
सरायगढ़. बिहार दिवस एवं सुपौल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सुपौल के गांधी मैदान में शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और समाज सेवा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार व्यक्तियों को ””गुड सेमेरिटन”” के रूप में सम्मानित किया गया. जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति कौशल कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सह सचिव शशि शेखरम ने सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद सिंह एवं पिपराखुर्द पंचायत के सरपंच शिव नंदन मुखिया को प्रशस्ति पत्र और 10,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया. इन व्यक्तियों ने जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की निस्वार्थ भाव से मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने का कार्य किया है. उनके इस समाजसेवी योगदान की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि समाज को जागरूकता और सहयोग की नई दिशा देने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं. सम्मान प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया और भविष्य में भी सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता करने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










