अलग-अलग कांडों के चार अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 9:30 PM

विज्ञापन

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने शनिवार की रात चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि कांड संख्या 254/2024 के फरार आरोपित थाना क्षेत्र के करहरवा वार्ड नंबर 08 में छापेमारी कर बाबुचंद यादव की 45 वर्षीय पत्नी पारो देवी एवं थाना कांड संख्या 268/2024 के फरार आरोपित थाना क्षेत्र के कुशहा वार्ड नंबर 08 में छापेमारी कर अनंदी सरदार के 42 वर्षीय पुत्र संजय सरदार और मिश्रिलाल साह के 32 वर्षीय संतोष साह एवं थाना कांड संख्या 230/2020 के फरार आरोपित लगुनीया वार्ड नंबर 14 निवासी रामनारायण मुखिया का 22 वर्षीय पुत्र सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया. बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन