जमीन विवाद में मारपीट, दो महिला सहित चार जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के बलभद्रपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 स्थित लालपुर गोठ में मारपीट के दौरान दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय लोग व परिजनों की मदद से वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों की देख रख में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. घटना के बाद परिजनों ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. घायल के परिजन मो इमरान ने बताया कि एक कट्ठा जमीन के विवाद में यह मारपीट हुई है. इस जमीन को लेकर पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा था. मामले को लेकर पहले भी थाना में आवेदन दिया गया था. फिर आवेदन दिया गया है. घायल में मो लतेफूल, मो तैयब, खातीजा परवीन और मतीना के नाम शामिल हैं. सभी का उपचार किया जा रहा है. थाना को दिए गए आवेदन में कुल आठ नामजद व पांच अज्ञात लोगों के नाम शामिल है. थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन