सेवानिवृति के बाद बीइओ को दी गयी विदाई

Published at :02 Mar 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृति के बाद बीइओ को दी गयी विदाई

विदाई के साथ शिक्षकों ने सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ व सुखमय व्यतीत हो, इसकी कामना की गई

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभा कुमारी बीते 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गई. सेवानिवृत्ति पर रविवार को मुख्यालय बाजार स्थित मध्य विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. डीडीओ सह मवि रामपुर के एचएम जैनेंद्र मरिक की अध्यक्षता एवं मवि गिरधरपट्टी के एचएम ओमप्रकाश कुमार के संचालन में हुए समारोह के दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रभा कुमारी को विदाई दी. विदाई के साथ शिक्षकों ने सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ व सुखमय व्यतीत हो, इसकी कामना की गई. भावपूर्ण विदाई से गदगद प्रभा कुमारी ने समारोह पूर्वक सम्मान देने के लिए सबों के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रखंड साधनसेवी विनोद कुमार सहित कई वक्ताओं ने प्रभा कुमारी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. मौके पर वेदानंद मंडल, अबूजर गफ्फारी, हरेंद्र कर्ण, कुशुमकला कुमारी, कंचन कुमारी, अनुपमा कुमारी, श्यामलाल मंडल सुमन, सुनील कुमार, अशोक कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह, मोहन कृष्ण, बीआरपी विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, शबनम कुमारी, समाजसेवी पप्पू मेहता, मनोज कुमार, महेश कुसियैत, सुमन कुमार, महेंद्र मेहता, अनीता कुमारी, पूनम कुमारी, जयप्रकाश सिन्हा, गीता कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन