सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय कुमार ने किया

विज्ञापन

सुपौल. किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरही में गुरुवार को विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कुमुद कुमारी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय कुमार ने किया. विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका कुमुद कुमारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधाध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचानी जाने वाली शिक्षिका कुमुद कुमारी ने अपने लंबे सेवा काल में विद्यार्थियों को पूरे समर्पण के साथ शिक्षित किया. शिक्षक सोनित कुमार ने कहा कि मिलन जहां सुखद होता है, वहीं बिछुड़न मन को दुखी कर देता है. वहीं समाजसेवी जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि जब विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी, उस कठिन समय में कुमुद कुमारी ने यहां आकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी. समारोह में शिक्षक राकेश रंजन, प्रभु कुमार, विकास कुमार, कुमारी पुष्पा, शिल्पा कुमारी, रूबी कुमारी, रामफूल कुमारी, स्वर्णालता कुमारी, नीलमणि कुमारी, दीक्षा मिश्रा, प्रिंस, शत्रुघ्न पासवान, सुनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन