सुपौल में नवगठित डिग्री कॉलेजों को जल्द क्रियाशील बनाने की कवायद तेज

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 06 Jun 2026 5:46 PM

विज्ञापन

उच्च शिक्षा के विस्तार एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करना होगा

विज्ञापन

-डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, मरम्मत, निर्माण एवं संसाधनों की उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

सुपौल

जिले के नवगठित डिग्री कॉलेजों को शीघ्र संचालित करने एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

प्राचार्यों ने अपने-अपने कॉलेजों जरूरतमंद सामानों की सूची समिति को दिया

बैठक में नवगठित डिग्री कॉलेजों में मरम्मत, निर्माण कार्य, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा जिन विद्यालय भवनों में डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रस्तावित है, उनकी भौतिक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान कॉलेजों के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक संसाधनों एवं आधारभूत संरचना पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त सारा असरफ, जिले के सभी छह नवगठित डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (बीएसईआईडीसी), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. सभी प्राचार्यों ने अपने-अपने कॉलेजों की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए मरम्मत, फर्नीचर, शैक्षणिक संसाधन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित सूची समिति के समक्ष प्रस्तुत की. जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे समिति के सदस्य सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें व अपने वरीय पदाधिकारियों से सतत समन्वय स्थापित करते हुए नवगठित डिग्री कॉलेजों को जल्द से जल्द पूर्णतः क्रियाशील बनाने में सक्रिय सहयोग दें. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के विस्तार एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करना होगा, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कॉलेजों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें. बैठक में कॉलेजों की आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन