जिन राशनकार्ड धारी का ई केवाइसी रहेगा अपूर्ण, उनका राशन कार्ड होगा रद्द : बीएसओ

Updated:
विज्ञापन

सूची के आधार पर किसी को दावा आपत्ति देना है तो वो निर्धारित तिथि के अनुसार दावा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कटैया-निर्मली पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें राशनकार्ड धारकों का शत प्रतिशत ई केवाइसी, समय से खाद्यान्न वितरण, खाद्यान्न की गुणवत्ता, सूचना पट सहित विभिन्न बिदुओं पर गहन समीक्षा की गई. बीएसओ अरविंद कुमार ने बताया प्रखंड क्षेत्र के लगभग 28 हजार राशन लाभुकों का ई केवाइसी अपूर्ण है. जिसे पूर्ण करने के लिए सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है. जिन लाभुकों का ई केवाइसी नहीं होगा वैसे लाभुकों का नाम राशनकार्ड से डिलीट कर दिया जाएगा. शत प्रतिशत लाभुकों का ई केवाइसी हो इसके लिए सभी विक्रेताओं को तेजी से काम करने के लिए कहा गया है. बताया कि अपात्र लाभुकों की सूची सभी पंचायतों में चिपकाने का निर्देश दिया गया है. वैसे लाभुक जो राशन लेने योग्य नहीं है. उनका कार्ड बंद कर दिया जाएगा. सूची के आधार पर किसी को दावा आपत्ति देना है तो वो निर्धारित तिथि के अनुसार दावा कर सकते हैं. बैठक में फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ गुप्ता, सचिव प्रमोद कुमार मंडल, डीलर अमर कुमार, कुमार पासवान, फुलो मंडल, सीताराम पासवान, मदन मोहन सिंह, प्रभु यादव, राधेश्याम चौधरी, मनोज यादव, शंकर चौधरी, राम वल्लभ सरदार, ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार, रौशन कुमार सहित जनवितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन