ePaper

डीएम ने जीविका दीदियों को प्रदान किया चेक

Updated at : 07 Oct 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

डीएम ने जीविका दीदियों को प्रदान किया चेक

विज्ञापन

वित्तीय समावेशन व एसजेवाई योजना के तहत डीएम ने जीविका दीदियों को प्रदान किया चेक

सुपौल वित्तीय समावेशन एवं सतत जीविकोपार्जन योजना को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीविका के माध्यम से संचालित स्वयं सहायता समूहों का वित्तीय समावेशन एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना जीविकोपार्जन से लाभान्वित दीदियों के संवर्धन हेतु निधियों का हस्तांतरण वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को योजनाओं की राशि का हस्तांतरण पटना में किया. वहीं कार्यक्रम में कुल 229,400,000 की राशि का डमी चेक जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने जीविका दीदियों को दिया. जो जिले के ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रोत्साहित करेगा. साथ ही सतत जीविकोपार्जन योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत 1374 लाभार्थियों के व्यवसाय विकास के लिए कुल 04 करोड़ 45 लाख 31 हजार 900 रुपये का डमी चेक भी सौंपा गया. यह निधि योजना अंतर्गत चयनित निर्धन परिवारों के लाभार्थियों के जीवीकोपार्जन एवं परिसंपत्ति निर्माण के रूप में दी गई है. वित्तीय समावेशन अंतर्गत 480 ग्राम संगठनों को कुल 07 करोड़ 24 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) का हस्तांतरण किया गया. साथ ही 512 स्वयं सहायता समूहों ( सीएचजीएस) को बैंक ऋण के रूप में 15 करोड़ 70 लाख रुपये का हस्तांतरण किया गया .

वित्तीय सहायता जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दी गई है. यह पहल समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनायेगी. इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, वरीय उप समाहर्ता राशिद कमील अंसारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका विजय कुमार साहनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन