डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली

विज्ञापन

– लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश निर्मली. कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष मंगलवार को निर्मली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे. उनके आगमन पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआईजी ने कार्यालय में विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव व क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम जनता की शिकायतों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया. डीआईजी कुमार आशीष ने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्ती बढ़ाने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर भी बल दिया. इस अवसर पर एसपी शरथ आरएस, निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष सियावर मंडल, मरौना थानाध्यक्ष रैमन भास्कर एवं नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास, कुनौली थानाध्यक्ष सत्प्रकाश, डगमारा थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन