अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोशी नव निर्माण मंच और कोशी महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में कोशी तटबंध के भीतर की महिलाओं की स्थिति विषय पर महिला संवाद का आयोजन गजना चौक के समीप कोशी यूथ लाइब्रेरी में किया गया.
सुपौल. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोशी नव निर्माण मंच और कोशी महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में कोशी तटबंध के भीतर की महिलाओं की स्थिति विषय पर महिला संवाद का आयोजन गजना चौक के समीप कोशी यूथ लाइब्रेरी में किया गया. इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि कोशी के तटबंध के भीतर की महिलाएं आज भी अमानवीय स्थिति में रहती है. तटबंध के अंदर आज भी महिलाएं बुनियादी सुविधाओं जैसे टीकारण, सुरक्षित प्रसव, इलाज के लिए नदी पार करके बालू में चलकर दस दस किमी पैदल चलना पड़ता है. एक भी उप स्वास्थ्य केंद्र भीतर नहीं है. गंभीर स्थिति में इलाज के अभाव में अनेक बहनों की जान चली जाती है. इस मौके पर ललिता देवी, कविता कुमारी, दायरानी देवी, आरफा खातून व अर्चना सिंह, प्रियंका, तन्नू, ईशा, राखी, रूपम, मिथिलेश देवी, शालिनी कुमारी, ज्ञानी कुमारी, इंद्र नारायण सिंह मनीष, विवेकानंद, रूपेश, साजिद, संतोष, संदीप, प्रमोद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










