भास्कर महोत्सव में सजी भक्ति संगीतों की महफिल

कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को उजागर करने का एक शानदार अवसर है.
त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के चिलौनी नदी छठ घाट पर गुरुवार की शाम जिला प्रशासन के बैनर तले आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर एक दिवसीय भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम शंभूनाथ, एसडीपीओ विपिन कुमार, मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव, डीसीएलआर संस्कार रंजन, बीडीओ अभिनव भारती, बीपीआरओ मनीष कुमार, पूर्व मुखिया विजेंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, मनीष सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. भास्कर महोत्सव में कलाकारों ने सुरों की महफिल सजाई. गायिकी सोनी माही की एक से बढ़कर एक छठ गीत, भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. वहीं गायक संतोष झा ने भी अपनी सुरीली आवाज में गाये लोकगीत ने लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया. स्थानीय मनीष सिंह ने भी लोकगीत गाकर लोगों को खूब गुदगुदाया. कार्यक्रम समापन के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया. यह कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को उजागर करने का एक शानदार अवसर है. इस आयोजन से छठ का सांस्कृतिक स्वरूप और उभरकर सामने आया. इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, समाजसेवी सोनू गुप्ता बड़ी संख्या में छठ व्रती मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




