मृत्युभोज का बहिष्कार करने का लिया गया निर्णय

Updated:
विज्ञापन

जागरूक किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में यह निर्णय धरातल पर प्रभावी हो सके.

विज्ञापन

बलुआ बाजार छातापुर प्रखंड के मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी इंद्र नारायण मेहता की पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद कुशवाहा समाज ने मृत्युभोज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. इस सामूहिक प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया कि कुशवाहा समाज में किसी भी व्यक्ति के मौत होने पर मृत्युभोज में नखबाल और श्राद्ध भोज नहीं किया जाएगा, ताकि गरीब और पिछड़े तबके के लोगों को अतिरिक्त पैसा का दबाव से बचा जा सके. कुशवाहा संगठन के सदस्य सुमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि 8 अक्टूबर 2023 को चंद्र नारायण मेहता के आवासीय परिसर में रुद्र नारायण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कुशवाहा समाज के मीटिंग में प्रस्तावित यह निर्णय लिया गया था कि किसी भी व्यक्ति के निधन पर कुशवाहा समाज के लोग सामूहिक रूप से मृत्यु भोज में नखबाल और श्राद्ध का भोज नहीं करेंगे सिर्फ संपीडन का भोज किया जाएगा. इसके बाद लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में यह निर्णय धरातल पर प्रभावी हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन