कंटेनर ने बच्चे को रौंदा, मौत, विरोध में रोड जाम

Updated at : 22 Jul 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

कंटेनर ने बच्चे को रौंदा, मौत, विरोध में रोड जाम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राघोपुर (सुपौल)

थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौआ गांव के समीप एनएच 57 पर सोमवार की शाम एक कंटेनर ने चार वर्षीय बच्चे को रौंद दिया. जिसके कारण मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकला. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि घटना के कुछ देर बाद ही प्रतापगंज पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया. जानकारी अनुसार प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत के भालुकुप वार्ड 04 निवासी शंकर गुप्ता का मझौआ पुल चौक के पास ही किराना दुकान है. सोमवार की संध्या उनका चार वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार दुकान के पास ही खेल रहा था. इसी क्रम में वह एनएच 57 के पास चला गया, जहां सिमराही बाजार की ओर से प्रतापगंज की तरफ जा रही एक कंटेनर ट्रक एचआर 63ई 4160 ने उसे रौंद दिया. मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 57 के दोनों लेन को जाम कर दिया. इस दौरान कुछ राहगीरों को भी आक्रोशित लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. जाम को समाप्त करवाने के लिए कई बार प्रशासन द्वारा पहल किया गया, लेकिन हर बार आक्रोशित लोगों ने प्रशासन को वहां से खदेड़ दिया. समाचार प्रेषण तक जाम जारी था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाने का प्रयास करवाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन