ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में हुई हिंसक झड़प, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 08 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल व मायके पक्ष के लोगों में हुई हिंसक झड़प, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करायी गयी महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी.

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करायी गयी महिला के ससुराल व मायके पक्ष के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. झड़प इस कदर हुई कि तकरीबन एक घंटे तक पहले निजी अस्पताल परिसर तथा बाद में सामने स्थित एसएच 91 रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में पक्ष द्वय के एक महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. वहीं मायके पक्ष से आये एक चार पहिया वाहन पर रोडेबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हो हंगामा के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत किया गया. सूचना के एक घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर ले जाया गया. विलंब से पहुंची पुलिस को लोगों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ी. जानकारी अनुसार मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 17 की 40 वर्षीय बीबी अरसाना के पति मो रिजवान रोजी रोजगार के लिए बाहरी प्रदेश में हैं. महिला ने घरेलू विवाद के कारण फांसी से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की. ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को फंदे से लटकते देख लिया. फंदे से उतारकर उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इसी बीच जानकारी के बाद भीमपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी वार्ड संख्या नौ से मायके वाले अस्पताल पहुंच गये. इसके बाद दोनों ही पक्ष के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी. इधर महिला के भाई मो सिवतुल्लाह ने बताया कि शनिवार को भांजी करिश्मा से जानकारी मिली कि अरसाना को ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी चढ़ा दिया है. जिसके बाद वे अन्य लोगों के साथ उसे देखने छातापुर पहुंचे थे. बताया कि तीन दिन पहले भी विवाद होने की जानकारी पर वे लोग बहन के ससुराल पहुंचे थे. तब समझा बुझाकर वापस चले गए थे. वहीं महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष पर अस्पताल पहुंचते ही मारपीट करने का आरोप लगाया है. जख्मियों में 24 वर्षीय मो मसुद, 31 वर्षीय मो रहमान, 25 वर्षीय मो रशीद, 35 वर्षिया बीबी संजीदा आदि शामिल हैं. समाचार प्रेषण तक थाना पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन