ePaper

राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनायी गयी पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती

Updated at : 23 Dec 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनायी गयी पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के तैल चित्र पर राजद कार्यकर्ताओं ने फूलमाला चढ़ाकर माल्यार्पण किया

विज्ञापन

सरायगढ़. राजद किसान प्रकोष्ठ कार्यालय भपटियाही में मंगलवार को देश के पांचवें प्रधानमंत्री सह किसान नेता स्व चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनायी गयी. राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के तैल चित्र पर राजद कार्यकर्ताओं ने फूलमाला चढ़ाकर माल्यार्पण किया. इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि भारत के पांचवें पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है. वह किसानों के अधिकारों के लिए समर्पित थे. उन्होंने किसानों के परिश्रम के आधार पर किसानों को सम्मान दिलाने का काम किया. इस मौके पर पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रौनक कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव सीताराम मंडल, सुदेश्वर प्रसाद यादव, गंगाराम यादव, बिंदेश्वरी यादव, मुक्ति लाल यादव, सुभाष यादव, छुतहरू साह, बलराम यादव, राजू सदा, अरुण यादव, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन