ePaper

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 08 Oct 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क

विज्ञापन

– निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क सुपौल. आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपौल में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है. इसी क्रम में बुधवार को सुपौल सदर अनुमंडल क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी, 43 सुपौल विधानसभा क्षेत्र, इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान अर्द्धसैनिक बलों ने सुपौल शहर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में गश्त की तथा लोगों से शांति और सहयोग की अपील की. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों की सघन जांच भी की. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, हथियार, शराब या प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निगरानी रखी जाए. एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं के बीच विश्वास बहाल करना और यह संदेश देना है कि प्रशासन निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर सघन कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, सभी थाना अध्यक्षों को यह भी आदेश दिया गया है कि वे अर्द्धसैनिक बलों की सहायता से वाहन जांच अभियान तेज करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें. फ्लैग मार्च में असिस्टेंट कमांडेंट, पुलिस लाइन के पुलिस उपाधीक्षक, अंचलाधिकारी सुपौल, सुपौल अंचल के पुलिस निरीक्षक तथा थाना अध्यक्ष सुपौल भी शामिल रहे. प्रशासन ने बताया कि ऐसे फ्लैग मार्च आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि मतदाताओं में सुरक्षा की भावना बनी रहे और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन