मवेशी व्यापारी को मारी गोली, एक लाख लूटे

Published at :01 Mar 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशी व्यापारी को मारी गोली, एक लाख लूटे

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणे चौक स्थित चंपावती स्थान के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार को मवेशी बेचकर लौट रहे मवेशी व्यापारी को गोली मारकर एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है. मवेशी व्यापारी की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत के दतुवा निवासी सागर साह के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. इसके बाद परिजन को मामले की सूचना दी गयी. जानकारी मिलने के बाद सागर के परिजन भी अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचे. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया. मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. डीएसपी विपिन कुमार अस्पताल पहुंच कर जख्मी से पूछताछ किया. राजेश्वरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार व जदिया प्रभारी थानाध्यक्ष सदाम हुसैन घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन