शिविर का आयोजन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को

Updated:
विज्ञापन
शिविर का आयोजन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को

जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है

विज्ञापन

सुपौल. जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत विपत्रों (बिजली बिल) में हो रही त्रुटियों एवं गड़बड़ियों के निवारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता कार्यालयों में लगाया जा रहा है. कहा कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है. उन्होंने ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायतों का समाधान शिविर के दौरान ही कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

विज्ञापन
वसंत यादव

लेखक के बारे में

By वसंत यादव

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन