सांढ ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो जख्मी

सांढ ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो जख्मी
करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर एनएच 106 महादेव मंदिर के समीप शुक्रवार को सांढ की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. बताया जा रहा है कि बाइक चालक करजाईन से सिमराही बाजार आ रहे थे. इसी दौरान एक सांढ ने सामने से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गये. जिससे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक सिकेंद्र कुमार और इंद्रजीत कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बाइक सवार युवक की पहचान पथरा निर्मली वार्ड नंबर 01 निवासी दिनेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र सिकेंद्रर कुमार और पथरा निर्मली वार्ड नंबर 13 निवासी महेंद्र पासवान के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




