ePaper

नगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था

Updated at : 22 Dec 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थलों पर अलाव  की व्यवस्था

बीते तीन दिनों से तापमान में भारी गिरावट के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. इससे लोग अब ठंड में असहज महसूस करने लगे है.

विज्ञापन

वीरपुर. बीते तीन दिनों से तापमान में भारी गिरावट के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. इससे लोग अब ठंड में असहज महसूस करने लगे है. वहीं लोगों ने नगर प्रशासन से अलाव की भी मांग की है. लोगों की मांगे क़ो देखते हुए नगर प्रशासन की पहल पर नगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक स्थलों पर करीब 30 क्विंटल लकड़ी का प्रबंध किया गया है. ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके. नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार, नगर क्षेत्र के 30 क्विंटल लकड़ी क़ो गोल चौक पर तीन जगह वीरपुर बस स्टेंड, अस्पताल रोड में दो स्थलों पर, पुरानी बाजार में दो जगहों पर, कोसी क्लब, भगत मुहल्ला, कारगिल चौक, विश्वकर्मा चौक, वर्मा सेल के दो स्थलों पर, चकबंदी चौक, मस्जिद रोड, बसमतिया रोड, कुमार चौक, मुसहरी टोला, केएस कॉलेज, कोसी कॉलोनी, काली मंदिर समेत अन्य स्थलों पर लकड़ी दी गयी है. पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने बताया कि कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नगर पंचायत की ओर से यह पहल की गयी है. जरूरत पड़ी तो और लकड़ी खरीद की जायेगी. ताकि चौक चौराहों पर आने जाने वाले गरीब तबके के लोगों क़ो ठंड से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन