सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का पृष्ठ पोषक है भाजपा : जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने किया
सुपौल. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत नगर नगर मंडल सुपौल एवं भाजपा पूर्वी मंडल सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का पृष्ठ पोषक है. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी संगठन से सरकार तक काम करती है. उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय है. जिसका मतलब यह होता है अंत का उदय जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति है. उसे समाज के मुख्य धारा में जोड़ना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता के बदौलत ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को बूथ तक मजबूत करना हम कार्यकर्ताओं का पहला अध्याय होना चाहिए. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुणाल ठाकुर, सरोज कुमार झा, सुरेंद्र नारायण पाठक, परमानंद सिंह, रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, अरुण जायसवाल, शिवेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, राहुल झा, सुशील कुमार मंडल, राजधर यादव, रूबी जायसवाल, महेश देव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










