ePaper

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

Updated at : 17 Mar 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूड़ा में रविवार देर शाम पिपरा – त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर एक अज्ञात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड नंबर 04 निवासी बुची मेहता के 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है. घायल को राहगीरों एवं आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया. घटना के संबंध में घायल राजा कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन को पिपरा छोड़कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. तभी थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिस वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची. मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि जख्मी इलाजरत है मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन