छठ घाटों का बीडीओ ने लिया जायजा, साफ-सफाई व सुरक्षा मानकों से हुए अवगत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 11:03 PM
ग्रामीणों को पुलिया निर्माण का बीडीओ ने दिलाया भरोसा
छातापुर. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की चल रही तैयारी के बीच बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता सोमवार को छठ घाटों का जायजा लिया. जायजा लेने के क्रम में बीडीओ मुख्यालय बाजार से पूरब रानीपट्टी वितरणी नहर स्थित मॉडल घाट पर पहुंचे. जहां घाट निरीक्षण के क्रम में तैयारी से अवगत हुए और लोगों को साफ सफाई व सुरक्षा के मानकों से अवगत कराया. वहीं घाट तक जाने वाली सभी पहुंच पथ की साफ सफाई तथा लाइटिंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा. मॉडल घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि नहर के दोनों किनारों पर घाट बनाया जाता है. उक्त स्थान पर आर-पार होने के लिए आरसीसी पुलिया की दरकार है और कई वर्षों से इसकी मांग की जा रही है. सार्वजनिक सहयोग से आर पार होने के लिए नहर पर वैकल्पिक रूप से प्रत्येक वर्ष चचरी पुल बनाये जाते हैं. अत्यधिक भीड़ व दबाव के कारण चचरी पर हादसे की आशंका बनी रहती है. मांग की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने ग्रामीणों को पुलिया निर्माण करवाने का भरोसा दिलाया. कहा कि सिंचाई विभाग या जिस भी मद से हो जल्द से जल्द पुलिया निर्माण करवा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर घाट बनाये जाने की सूची प्राप्त हुई है. सभी घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस वाहन गश्त करेगी और जगह जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बताया कि नदी व तालाब में गहरे पानी वाले स्थानों पर घाट नहीं बनाने के लिए लोगों से अनुरोध किया गया है. ताकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो. इधर, बीडीओ के साथ पहुंचे स्वच्छता समन्वयक संजय कुमार व पर्यवेक्षक तमीजुद्दीन के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों के द्वारा घाटों की साफ सफाई की जा रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










