59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक बाइक को भी जब्त किया

विज्ञापन

कुनौली. डगमारा मद्य निषेध की टीम ने गुप्त सूचना के पर सिकरहट्टा नया टोला के पास से 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं एक बाइक को भी जब्त किया. अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सिकरहट्टा -मझारी बांध होकर शराब की तस्करी की सूचना मिली थी. जिसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी. वरीय अधिकारी के आदेश पर सूचना के सत्यापन के लिए सिकरहट्टा के पास पहुंचे तो देखा कि एक बाइक पर दो लोग कुनौली से निर्मली की ओर जा रहे थे. जिन्हें रोककर तलाशी व पूछताछ की गई. तलाशी लेने पर बाइक पर रखे काले रंग के बैग व बाइक की डिक्की से नेपाली शराब मामा श्री 300 एमएल के 59 बोतल 17.700 लीटर बरामद किया गया. जिसके बाद बाइक सहित दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली निवासी राजकुमार यादव व बबलू कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन