निसहायों के घर पहुंच कर बीडीओ ने बांटा कंबल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jan 2025 6:25 PM
मुहल्लों में बीडीओ के पहुंचते ही उत्सुकतावश लोगों की भीड़ जुट गयी
छातापुर. नव वर्ष के मौके पर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने महादलित बस्तियों में घूमकर वृद्ध, विधवा व दिव्यांगजनों को कंबल प्रदान किया. कड़ाके की ठंड के बीच गांव व मुहल्लों में बीडीओ के पहुंचते ही उत्सुकतावश लोगों की भीड़ जुट गयी. मुख्यालय पंचायत स्थित रानीपट्टी वितरणी नहर पर बसी बस्ती, चुन्नी पंचायत वार्ड संख्या एक एवं झखाडगढ पंचायत वार्ड संख्या 13 में निसहायों के बीच कंबल वितरण किया. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहली बार देखा गया जब कोई बीडीओ जरूरतमंद लोगों के घर पहुंच कर ठंड से राहत के लिए कंबल प्रदान किया. बीडीओ ने बताया कि लाचार लोगों को ठंड से बचाने के लिए उन्होंने सरकार के दायित्वों का निर्वहन किया है. जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाया गया कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे यही उनका प्रयास है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










