ललितग्राम थानाध्यक्ष बनीं अंजलि, अपराध नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद अंजलि कुमारी ने थाना क्षेत्र का जायजा लिया

विज्ञापन

बलुआ बाजार. ललितग्राम थाना की नई थानाध्यक्ष के रूप में अंजलि कुमारी ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. इससे पूर्व थानाध्यक्ष संजना कुमारी की विदाई समारोह के बाद उन्होंने पूर्ण रूप से योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के बाद अंजलि कुमारी ने थाना क्षेत्र का जायजा लिया और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाना और शराब तस्करी पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की हर गतिविधि पर उनकी व्यक्तिगत नजर रहेगी ताकि किसी भी तरह की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके. अंजलि कुमारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि ललितग्राम का इलाका शांतिपूर्ण है और इसे ऐसा ही बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा लोग आपस में उलझने से ज्यादा सुलझने पर विश्वास करें. थाना क्षेत्र की जनता को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा. अगर कोई नागरिक रात के दो बजे भी कॉल करेगा तो हम खुद वहां पहुंचेंगे. इस बीच, गुरुवार की शाम बजरंग दल के विभाग संयोजक मुकेश कुमार यादव और स्थानीय समाजसेवी परवेज आलम ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन