ग्रामीण विकास विभाग के कर्मियों की हड़ताल आज से

Published at :05 Jun 2017 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग के कर्मियों की हड़ताल  आज से

सुपौल : निर्मली प्रखंड में कार्यरत ग्रामीण विकास विभाग कर्मियों को बीते एक वर्ष से मानदेय की राशि नहीं मिल रही है. जिससे नाराज कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. प्रखंड आवास कर्मी संघ के अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने उपविकास आयुक्त को आवेदन देकर उक्त जानकारी दी है. […]

विज्ञापन

सुपौल : निर्मली प्रखंड में कार्यरत ग्रामीण विकास विभाग कर्मियों को बीते एक वर्ष से मानदेय की राशि नहीं मिल रही है. जिससे नाराज कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. प्रखंड आवास कर्मी संघ के अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने उपविकास आयुक्त को आवेदन देकर उक्त जानकारी दी है.

दिये गये आवेदन में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े आवास कर्मी, पर्यवेक्षक, लेखा सहायक, ग्रामीण आवासीय सहायक एवं कार्यपालक सहायक को विगत एक वर्ष से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. जिससे कार्यरत कर्मियों के परिजनों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इससे तीन माह पूर्व भी संघ के सदस्यों द्वारा डीडीसी को आवेदन देकर मानदेय भुगतान का गुहार लगायी गयी थी. जिसमें डीडीसी द्वारा कार्यरत कर्मियों को आश्वासन भी दिया गया था. लेकिन आज तक विभाग द्वारा मानदेय भुगतान की दिशा में प्रयास नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन