सुपौल से हुई है गिरफ्तारी

सुपौल : नैंसी हत्याकांड का तार सुपौल से भी जुड़ा हुआ है. सूत्रों की माने तो शुक्रवार की रात सदर थाना क्षेत्र के भेलाही वार्ड नंबर 19 से एक युवक की गिरफ्तारी हुई है. बताया जाता है की काफी गोपनीय तरीके से ये गिरफ्तारी सहरसा-सुपौल और नवहट्टा तीनों थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से […]
सुपौल : नैंसी हत्याकांड का तार सुपौल से भी जुड़ा हुआ है. सूत्रों की माने तो शुक्रवार की रात सदर थाना क्षेत्र के भेलाही वार्ड नंबर 19 से एक युवक की गिरफ्तारी हुई है. बताया जाता है की काफी गोपनीय तरीके से ये गिरफ्तारी सहरसा-सुपौल और नवहट्टा तीनों थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की. जब इस बाबत सुपौल सदर थानाध्यक्ष से बात की गयी,
तो उन्होंने गिरफ्तारी की बात तो स्वीकारी पर किसकी गिरफ्तारी की गयी नाम बताने से साफ तौर पर इनकार कर गये. सहरसा एसपी ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. अभी वे इस मामले में कुछ नहीं बता सकते हैं. ऐसे में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. हालांकि सूत्रों का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर भेलाही से एक युवक को पकड़ा गया है. पुलिस बता रही है कि बीते 16 मई को सहरसा से एक अपहरण मामले में युवक आरोपित था. लेकिन, किसका और कहां अपहरण हुआ था, ये बताने से पुलिस परहेज कर रही है.
इस बीच एनएच-57 पर नरहैया के समीप एक सड़क दुर्घटना की बात सामने आयी, जिसमें 06 पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि जो पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसमें सवार सभी पुलिस कर्मी अंधरामठ थाने के हैं. घायल पुलिस कर्मी ने ही स्थानीय मीडिया को बताया कि वे नैंसी हत्याकांड के अभियुक्त को पकड़ने सहरसा गये थे और आरोपित को पकड़ कर मधुबनी ले जा रहे थे. लेकिन, गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. मामला जो भी हो लोगों के बीच चर्चा है कि गिरफ्तार युवक के बारे में पुलिस की चुप्पी कहीं नैंसी हत्याकांड से जुड़े होने के कारण तो नहीं? या सहरसा से गिरफ्तार आरोपित कहीं वही तो नहीं है जिसे सहरसा पुलिस सुपौल के भेलाही से गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










