वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती

Published at :04 Jun 2017 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती

जानकारी. बसंतपुर में खरीफ फसल महोत्सव का हुआ आयोजन खरीफ फसल महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को ई-किसान भवन में हुआ. जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार ने धान की सीधी बुआई, श्रीविधि से खेती व आम की खेती के बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक विधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी. […]

विज्ञापन

जानकारी. बसंतपुर में खरीफ फसल महोत्सव का हुआ आयोजन

खरीफ फसल महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को ई-किसान भवन में हुआ. जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार ने धान की सीधी बुआई, श्रीविधि से खेती व आम की खेती के बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक विधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी.
वीरपुर : बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ फसल महोत्सव का आयोजन हुआ. जिसका उद्घाटन जिला उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद, बीडीओ रचना भारतीय व किसान भूषण भिखारी मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद ने उपस्थित किसानों को बीज उपचार, पंक्ति में शक्ति, जैविक उत्पादन की महत्ता को विस्तार पूर्वक बताया एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी.
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार ने धान की सीधी बुआई, श्रीविधि से खेती व आम की खेती के बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक विधियों के बारे में प्रकाश डाला. कृषि वैज्ञानिक डॉ संजीव मेहता ने आम, अमरूद एवं सब्जियों की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताने के साथ बलुआही जमीन में परवल की वैज्ञानिक पद्धति से खेती पर भी विस्तार पूर्वक किसानों की जानकारी दी. मतस्य वैज्ञानिक ज्ञानचंद ने मछली उत्पादन की नई वैज्ञानिक पद्धति से किसानों को अवगत कराते हुए कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से जिले में मत्स्य उत्पादन की अपार संभावनाएं है. इसलिए मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. मौके पर किसान भूषण भिखारी मेहता ने भी किसानों को वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की व्यावहारिक जानकारी दी.
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक समरेंद्र कुमार व सुनील कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं, लक्ष्य की जानकारी, उत्पादन तथा अनुदान प्राप्ति की प्रक्रिया से किसानों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया. बीडीओ श्रीमती भारती ने किसानों को योजना का लाभ लेकर इसे धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया. साथ ही प्रखंड को ओडीएफ घोषित करने के लिए उपस्थित किसानों से अपील की. इस अवसर पर कृषि समन्वयक उद्यान अशोक चौरसिया, बीटीएम समरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, एटीएम पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, रंधीर कुमार, हरेराम यादव, उमेश प्रसाद मेहता, शंकर प्रसाद साह, पवन कुमार यादव, मनोज कुमार मनीष, सत्येंद्र झा, चंद्र प्रकाश भगत, लाल चंद्र कुमार, देव कुमार राम, भोला कुमार राम, राजेश कुमार गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, प्रखंड के किसान सलाहकार व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन