रेनकट के कारण सड़क टूटने से दुर्घटना की आशंका

सुपौल : सिंहेश्वर-सुपौल मुख्य सड़क पर हरदी दुर्गास्थान के पश्चिम सड़क पर बना रेनकट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. रेनकट से बरसात में सड़क के फ्लैंक की मिट्टी के बह जाने से वाहनों को परिचालन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मिट्टी के बह जाने की वजह से उक्त […]
सुपौल : सिंहेश्वर-सुपौल मुख्य सड़क पर हरदी दुर्गास्थान के पश्चिम सड़क पर बना रेनकट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. रेनकट से बरसात में सड़क के फ्लैंक की मिट्टी के बह जाने से वाहनों को परिचालन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मिट्टी के बह जाने की वजह से उक्त स्थल पर पक्की सड़क भी जगह-जगह टूट गयी है.
पथ पर बने गड्ढों के कारण हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. क्योंकि जिस स्थान पर रेनकट के कारण सड़क टूटी है, वहां तीखा मोड़ है. ऐसी स्थिति में हमेशा दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर रोड टूटने की समस्या पुरानी है. स्थानीय लोगों का द्वारा जब इस मुद्दे को उठाया जाता है तो तत्काल उस स्थल पर मिट्टी डालकर ढक दिया जाता है. लेकिन हल्की बारिश होने के साथ ही स्थिति भयावह हो जाती है.
जबकि ऐतिहासिक भूमि होने के कारण यहां मां वन दुर्गा की पूजा के लिए सैकड़ों लोग रोजाना आते हैं. बराबर हो रही इस समस्या के निदान के लिए वीर लोरिक यूथ क्लब के सदस्यों ने जिला प्रशासन से पहल करने की मांग की है. कहा है कि अगर जल्द ही इसका निदान नहीं किया गया तो आगे यूथ क्लब के बैनर तले आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










