24 घंटे के भीतर देना होगा उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं तो होगी कार्रवाई

Published at :28 May 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर देना होगा उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं तो होगी कार्रवाई

सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को जिला स्तरीय शिक्षा समिति के तत्वावधान में मदरसा के हेड मौलवियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी की मौजूदगी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमर भूषण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अल्पसंख्यक मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि किन-किन मदरसों के हेड मौलवियों को […]

विज्ञापन

सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को जिला स्तरीय शिक्षा समिति के तत्वावधान में मदरसा के हेड मौलवियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई. जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी की मौजूदगी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमर भूषण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अल्पसंख्यक मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि किन-किन मदरसों के हेड मौलवियों को उपलब्ध कराया गया. इस पर पदाधिकारियों ने गहनतापूर्वक समीक्षा की.

समीक्षा के दौरान पाया कि वर्ष 2008-09 से 2013 तक लाखों रुपये मदरसों को विमुक्त किये जाने के पश्चात कई मदरसो के हेड मौलवियों ने निर्धारित अवधि के दौरान छात्रवृत्ति राशि वितरण संबंधी लेखा-जोखा जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है. जो स्पष्ट रूप से सरकारी राशि के गबन की श्रेणी में आता है. श्री भूषण ने बताया कि जिला स्तर पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि जिन मदरसा ने छात्रवृत्ति राशि की लेखा जोखा का उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक जमा नहीं कराया है. ऐसे मदरसा के हेड मौलवी 24 घंटे को भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें. अन्यथा ऐसे हेड मौलवियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी.

बैठक में नूर मोहम्मद, कलीमुल्लाह, मौलाना मो शहाबुद्दीन, अब्दुल कुदुस, मौलाना मो रिजवान, मो अनामुल्लाह, मो कमरूज्जमा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन