सड़क जीर्णोद्धार की मांग को ले लोगों ने किया रोड जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : जिला अंतर्गत किसनपुर प्रखंड के नेमनमा वासियों ने शुक्रवार को सड़क जीर्णोद्धार के लिए नेमनमा-फुलकाहा पथ को जाम कर आक्रोश प्रकट किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर लगभग दो घंटे तक उक्त सड़क को जाम किया. जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा इस सड़क के जीर्णोद्धार की […]
विज्ञापन
सुपौल : जिला अंतर्गत किसनपुर प्रखंड के नेमनमा वासियों ने शुक्रवार को सड़क जीर्णोद्धार के लिए नेमनमा-फुलकाहा पथ को जाम कर आक्रोश प्रकट किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर लगभग दो घंटे तक उक्त सड़क को जाम किया. जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा इस सड़क के जीर्णोद्धार की दिशा में कुछ नहीं किया गया.
जिसके कारण इस सड़क पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है. लोगों का आरोप था कि इस सड़क के निर्माण के लिए पूर्व में ही जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों तक आवेदन देकर गुहार लगायी गयी थी.
बावजूद इस दिशा में प्रशासन द्वारा अब तक आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ. जिसके कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम की वजह से उक्त सड़क पर दो घंटे तक लोगों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. जाम की सूचना पहुंचे स्थानीय मुखिया व जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर जाम को समाप्त कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










