शौचालय से है घर का सम्मान : डीएम

Published at :27 May 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय से है घर का सम्मान : डीएम

सरायगढ़ : प्रखंड मुख्यालय परिसर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण घर का सम्मान के मसले पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रमुख विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर […]

विज्ञापन
सरायगढ़ : प्रखंड मुख्यालय परिसर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत शौचालय निर्माण घर का सम्मान के मसले पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रमुख विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षक, शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं जीविका दीदी एवं प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत शौचालय निर्माण घर का सम्मान प्रथम चरण है. जिला पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 90 दिनों के भीतर खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों शिक्षक-शिक्षिकाओं सेविका-सहायिका जीविका दीदी से अपील किया कि वे अपने आस पड़ोस में स्वच्छता बनाए रखें. ताकि समाज स्वच्छ रहे साथ ही गंभीर बीमारियों से बचने का संकल्प लें. महिला निगरानी व पुरुष निगरानी समिति बनाकर घर-घर जाकर शौचालय का निर्माण करवाएं.
खुले में शौच मुक्त होने से एक अलग वातावरण तैयार होता है. उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छता के मामले में जिला पांचवें स्थान पर है. कुछ दिनों के बाद जिला तीसरे स्थान पर काबिज होगी. लेकिन पहले स्थान पर क्यों नहीं ताकि स्वर्णाक्षरों में जिले का नाम लिखा जाये. उन्होंने कहा कि संकल्प विकल्प नहीं हो सकता. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अखिलेश झा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, यूनिसेफ के विश्वनाथ जी, आत्मा निदेशक डॉ राजन बालन, डीपीएम राजेश कुमार, बीडीओ वीरेंद्र कुमार आदि ने शौचालय निर्माण पर विस्तृत जानकारी दी.
कार्यक्रम का संचालन बीबीसी ट्रस्ट के संयोजक डॉ अमन कुमार ने किया. वहीं बीबीसी ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक की संगीतमय प्रस्तुति से लोगों को जागरुक किया गया. कार्यक्रम में सीओ शरत कुमार मंडल, सीडीपीओ डॉ नंदिता, कार्यक्रम समन्वयक सियाराम यादव, नित्यानंद भार्गव सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन