वाहन की ठोकर से दो महिलाएं मरीं

Published at :26 May 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से दो महिलाएं मरीं

दुर्घटना. वट सावित्री की पूजा कर घर लौट रही महिला को वैन ने मारी टक्कर दो अलग-अलग जगहों पर वाहन की ठोकर से दो महिला की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है. सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंह पट्टी में गुरुवार को वट सावित्री की पूजा करके घर लौट […]

विज्ञापन

दुर्घटना. वट सावित्री की पूजा कर घर लौट रही महिला को वैन ने मारी टक्कर

दो अलग-अलग जगहों पर वाहन की ठोकर से दो महिला की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है.
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंह पट्टी में गुरुवार को वट सावित्री की पूजा करके घर लौट रही महिला को सुपौल से भपटियाही की तरफ जा रही अनियंत्रित पीकअप वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे चैनसिंह पट्टी निवासी महिला पार्वती देवी व उसकी 04 वर्षीय पुत्री जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी महिला व आंशिक रूप से जख्मी उसकी पुत्री को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया.
बाहर जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. जबकि बच्ची अस्पताल में इलाजरत है. महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 327ए को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम नजीमूल गफ्फार सिद्दीकी जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया. जबकि चालक वाहन को छोड़ कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने पीकअप भान एचआर 68/4585 को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी है. महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन