वैन की ठोकर से दो लोग जख्मी

सुपौल : भपटियाही प्रखंड मुख्यालय के समीप गुरुवार को अनियंत्रित पीकअप वैन की चपेट में आने से दो साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां गंभीर रूप से जख्मी युवक चांदपीपर कुलीपट्टी निवासी दीपांकर कुमार व रूपेश कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद […]
सुपौल : भपटियाही प्रखंड मुख्यालय के समीप गुरुवार को अनियंत्रित पीकअप वैन की चपेट में आने से दो साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां गंभीर रूप से जख्मी युवक चांदपीपर कुलीपट्टी निवासी दीपांकर कुमार व रूपेश कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. जहां दोनों जख्मियों का इलाज चिकित्सकों की देख-रेख में की जा रही है. जानकारी अनुसार दोनों युवक एक ही साइकिल पर सवार हो कर कोचिंग पढ़ने जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










