बारिश व हवा के झोंके से गेंहू के फसल बरबाद

सुपौल : दिनभर के बादलों की लुकाछिपी के बीच देर शाम हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया. इस बारिश व तेज हवाओं ने जिले वासियों को ठंड का एहसास एक बार फिर करा दिया. बारिश के चलते जगह-जगह हुए जलजमाव के कारण भी लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं […]
सुपौल : दिनभर के बादलों की लुकाछिपी के बीच देर शाम हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया. इस बारिश व तेज हवाओं ने जिले वासियों को ठंड का एहसास एक बार फिर करा दिया.
बारिश के चलते जगह-जगह हुए जलजमाव के कारण भी लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं बारिश रुकने बाद चाट-पकौड़ी की ठेलियों पर लोगों ने गरमा-गर्म पकौड़े का जमकर लुत्फ उठाया. इसी बीच शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया. सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही सर्द हवा का अहसास लोगों को हुआ. इसी बीच देर शाम आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ ही शुरू हुई बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कार्यालयों से काम खत्म कर वापस लौट रहे कुछ लोगों को खासी दिक्कतें हुई. क्योंकि वह बारिश से बचने के लिए ना तो रेनकोट साथ लाए थे
और ना ही छतरी. बारिश होने के दौरान लोगों को जहां जगह मिली वह वहीं सिर छिपाकर बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए. बारिश होने के कुछ देर बाद ही हवा का झोंका प्रारंभ हुआ. जहां किसानों के लहलाते रबी फसल को तितर बितर कर दिया. हालांकि जिले के कुछ हिस्से में ही हवा के झोंकाें ने गेंहू की फसल को अपने आगोश में लिया है. वहीं किसानों द्वारा आम, लीची सहित अन्य फलों को बेहतर पैदावार होने का कयास लगाया जा रहा है. अस्त व्यस्त दिखा जनजीवन : देर संध्या प्रारंभ हुई बारिश से जहां कई स्थानों पर पानी का जमाव हो गया. वहीं पूर्वाह्न दस बजे तक बारिश की बूंदाबांदी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त बना रहा. बारिश के कारण कर्मियों को दफ्तर जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










