आज शव के साथ प्रदर्शन करेंगे आंदोलनकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Mar 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

सीमा पर तैनात 45वीं बटालियन ने बढ़ायी चौकसी चौथे दिन भी आवागमन रहा ठप वीरपुर (सुपौल) : सुपौल जिले की सीमा से लगे नेपाल के सप्तरी जिले को मधेशी आंदोलनकारियों ने जहां आवागमन ठप कर रखा है वहीं शनिवार को संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के नेतृत्व में एक बड़ा जन-समूह सड़कों पर उतरेगा . सप्तरी […]
विज्ञापन
सीमा पर तैनात 45वीं बटालियन ने बढ़ायी चौकसी
चौथे दिन भी आवागमन रहा ठप
वीरपुर (सुपौल) : सुपौल जिले की सीमा से लगे नेपाल के सप्तरी जिले को मधेशी आंदोलनकारियों ने जहां आवागमन ठप कर रखा है वहीं शनिवार को संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के नेतृत्व में एक बड़ा जन-समूह सड़कों पर उतरेगा . सप्तरी जिले के नए एसपी अनुराग द्विवेदी ने बताया कि मधेशी हितों को लेकर कार्यरत संघीय समाजवादी फोरम, सद्भावना पार्टी, गणतांत्रिक फॉरम,राष्ट्रीय मधेश समाजवादी पार्टी,तराई-मधेश सद्भावना पार्टी, नेपाल सद्भावना पार्टी एवं तराई-मधेश लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से मृत आंदोलनकारियों की शव के साथ सड़कों पर आंदोलन करने की जानकारी मिली है.
जिसको देखते हुए जिले में पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गयी है. वहीं प्रशासन ने आंदोलनकारियों की लगभग मांगों को मान भी लिया है. मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी,आर्थिक मुआवजा के साथ-साथ शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग मान ली गयी है. वहीं चौथे दिन भी सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन जहां बंद दिखा, वहीं सभी सरकारी कार्यालयों में काम-काज ठप पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










