स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पट्टी गांव के पास आज एक स्कॉर्पियो वाहन और एक ट्रक की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जदिया थाना प्रभारी धनंजय केशरी ने बताया कि सुपौल-अररिया मार्ग पर हुए […]
सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पट्टी गांव के पास आज एक स्कॉर्पियो वाहन और एक ट्रक की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जदिया थाना प्रभारी धनंजय केशरी ने बताया कि सुपौल-अररिया मार्ग पर हुए इस हादसे में मरने वालों में पूर्णिया जिले के धमधाहा स्थित बीएनसी कालेज के प्रधान सहायक नंदकिशोर सिंह, उनकी पत्नी और वाहन चालक शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि इस घटना में नंदकिशोर सिंह की पुत्री और दामाद गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धनंजय ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. स्कॉर्पियो सवार ये लोग एक समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










