सुपौल बरात गये सहरसा सपटियाही के दो युवकों की वाहन दुर्घटना में मौत

सुपौल/सहरसा : नगर परिषद क्षेत्र के सपटियाही वार्ड नंबर दो के दो युवकों की मौत रविवार की रात सुपौल के बकौर से बरात से लौटने के दौरान वाहन दुर्घटना में हो गयी. इस हादसे में सपटियाही निवासी बिनोद भगत के पुत्र शंभु भगत व महेंद्र यादव के पुत्र जयकांत यादव दोनों की मौत घटना स्थल […]
सुपौल/सहरसा : नगर परिषद क्षेत्र के सपटियाही वार्ड नंबर दो के दो युवकों की मौत रविवार की रात सुपौल के बकौर से बरात से लौटने के दौरान वाहन दुर्घटना में हो गयी. इस हादसे में सपटियाही निवासी बिनोद भगत के पुत्र शंभु भगत व महेंद्र यादव के पुत्र जयकांत यादव दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. रविवार की रात दोनों युवक सहरसा स्थित पशुपालन सपटियाही चौक से अपने मित्र सूर्यनारायण चौधरी के पुत्र की शादी समारोह में सुपौल जिले के बकौर गये हुए थे. बरात में खाने पीने के बाद मृतक शंभु भगत व जयकांत तीन दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से सहरसा वापस आ रहे थे. जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई,
वह शंभु भगत की बतायी गयी है. घटना के समय गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग जो घायल हुए हैं, उनके द्वारा बताया गया कि दुर्घटना के समय वाहन को खुद शंभु ही चला रहा था. घटना के संबंध में बताया गया कि बकौर से कुछ दूर निकलते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो गाड़ी नंबर बीआर 19 जी 2548 शंभु की गाड़ी बीआर 09 टी 3049 को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों ही गाड़ी सड़क से करीब दस फीट नीचे पलटी मार दी. इस दुर्घटना में सपटियाही के रहने वाले दिनों युवक शंभु ओर जयकांत ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. शंभु की गाड़ी में सवार तीन और युवक जो उसी गाड़ी में सवार थे, उन सभी की जान बच गयी है. घायलों में शामिल सन्नी कुमार राज, रमन कुमार व एक अन्य युवक का निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










