गमला चोरी हुई तो थाना पहुंचे आधा दर्जन चिकित्सक

Published at :03 Mar 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
गमला चोरी हुई तो थाना पहुंचे आधा दर्जन चिकित्सक

सुपौल : जिले में डॉक्टरों का संघ एकजुट है और यह एकजुटता अब हर मोर्चे पर दिखने लगी है. क्योंकि मामला छोटा हो या बड़ा, हर चिकित्सक एक-दूसरे का साथ निभाते नजर आ रहे हैं. विशेष तौर पर गत माह सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हुए एक मरीज की मौत और उसके बाद हुए […]

विज्ञापन

सुपौल : जिले में डॉक्टरों का संघ एकजुट है और यह एकजुटता अब हर मोर्चे पर दिखने लगी है. क्योंकि मामला छोटा हो या बड़ा, हर चिकित्सक एक-दूसरे का साथ निभाते नजर आ रहे हैं. विशेष तौर पर गत माह सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हुए एक मरीज की मौत और उसके बाद हुए हंगामा के बाद से डॉक्टरों की एकजुटता एक अलग ही प्रकार की नजर आ रही है. ऐसा ही कुछ नजारा बुधवार की देर शाम भी दिखा, जब रात करीब 09:40 बजे डाॅ एके भारती के नेतृत्व में आधा दर्जन चिकित्सक सदर थाना पहुंचे. दरअसल सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ एके भारती के आवासीय परिसर से एक गमले की चोरी हो गयी.

फिर क्या था, डॉक्टर साहब ने तुरंत थाना को फोन किया और थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह को ही आवास बुला लिया. बाद में जब मामला गंभीर नहीं होने की बात कह कर थानाध्यक्ष श्री सिंह थाना चले गये. करीब दो घंटे बाद आधा दर्जन डा भारती के नेतृत्व में करीब 08-10 की संख्या में चिकित्सक सदर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दबाव बनाने लगे. हालांकि बाद में थानाध्यक्ष द्वारा एक बार फिर चिकित्सकों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया गया. इधर, गमला चोरी और चिकित्सकों की प्रतिक्रिया का यह वाकिया गुरुवार को पूरे दिन शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन