डीएम की अध्यक्षता में ऋण वितरण शिविर आयोजित

सुपौल : बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम नई दिल्ली के सौजन्य से समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ऋण एवं अनुदान का चेक देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिले […]
सुपौल : बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम नई दिल्ली के सौजन्य से समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ऋण एवं अनुदान का चेक देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिले हुए ऋण का सदुपयोग करें एवं समय पर ऋण का मासिक किस्त पर जमा करें. कहा कि ऋण देने का मकसद रोजगार से जोड़कर स्वाबलंबी बनाना है.
मिली हुई राशि से बांस की टोकरी, सूप, डगरा, गाय पालन सहित अन्य उत्पादों का निर्माण कर रोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी बने. जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यपालक पदाधिकारी अजाविनी को निर्देश दिया कि निगम द्वारा वितरित योजना का ऋण वसूली हेतु समय-समय पर जागरूकता शिविर का आयोजन करें. ताकि समय पर लाभुक और कार्यालय के बीच संपर्क बना रहे. जिला कार्यपालक पदाधिकारी नरेश चौधरी ने कहा कि प्रति व्यक्ति को 10 हजार का सब्सिडी राशि दी गयी है एवं शेष कुल राशि मासिक किस्त के रूप में लौटानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










