94 सीसीटीवी की होगी मरम्मत, जल्द निकलेगी निविदा : ईओ

उन्होंने बताया कि कुछ कैमरे फिलहाल बंद पड़े हैं
वीरपुर. नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी को जल्द ही अपडेट और दुरुस्त किया जाएगा. इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन शीघ्र ही निविदा जारी करने जा रहा है. हाल के दिनों में दिगधी पुल के समीप एक निजी अस्पताल के संचालक विनोद कुमार मेहता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शहर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे. इसी को देखते हुए नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर क्षेत्र में लगे कुल 94 सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया जाएगा. ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन ने बताया कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं की जानकारी उन्हें मिली है. नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के इंस्टॉलेशन को तीन साल से अधिक समय हो चुका है. उनकी रिपेयरिंग की समय-सीमा भी समाप्त हो गई है. इसी कारण कई कैमरों का समय पर मेंटेनेंस नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि कुछ कैमरे फिलहाल बंद पड़े हैं. जबकि कई स्थानों पर अज्ञात लोगों द्वारा तार काट दिए जाने की भी समस्या सामने आई है. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है कि निविदा निकालकर सभी सीसीटीवी कैमरों का मेंटेनेंस कराया जाएगा. ताकि नगर क्षेत्र के सभी कैमरे सुचारु रूप से काम कर सकें. इससे शहर में होने वाली हर प्रकार की घटना और दुर्घटना पर नजर रखना आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




