हुंकार भरेंगे शिक्षक बैठक . 12 फरवरी से शुरू करेंगे अभियान

Updated at :05 Feb 2017 5:17 AM
विज्ञापन
हुंकार भरेंगे शिक्षक बैठक . 12 फरवरी से शुरू करेंगे अभियान

सम्मेलन में राज्य प्रतिनिधि सहित 28 जिलों के जिला प्रतिनिधि पहुंचेंगे. सुपौल : आगामी 12 फरवरी को स्थानीय गांधी मैदान में आहूत शैक्षिक सेमिनार सह शिक्षक स्वाभिमान समारोह को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सुपौल की बैठक जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विलियम्स उच्च विद्यालय में संपन्न हुई. बैठक […]

विज्ञापन

सम्मेलन में राज्य प्रतिनिधि सहित 28 जिलों के जिला प्रतिनिधि पहुंचेंगे.

सुपौल : आगामी 12 फरवरी को स्थानीय गांधी मैदान में आहूत शैक्षिक सेमिनार सह शिक्षक स्वाभिमान समारोह को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सुपौल की बैठक जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विलियम्स उच्च विद्यालय में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि 12 फरवरी को गांधी मैदान सुपौल में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में राज्य
प्रतिनिधि सहित 28 जिले के जिला प्रतिनिधि पहुंचेंगे. जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा के साथ साथ समान कार्य सामान वेतन,
अप्रशिक्षित शिक्षकों को 01 जुलाई 2015 से ग्रेड पे, सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को एक साथ प्रशिक्षण, अंतर वेतन का भुगतान, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, सामान स्कूल शिक्षा प्रणाली सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से करेंगे. बोले, शिक्षा के गुणात्मक सुधार को लेकर संघ कटिबद्ध है. लेकिन सरकार भी नियोजन जैसे कलंक से शिक्षकों को मुक्ति दे. जिस शिक्षक के दम पर बिहार की पूरी शिक्षा व्यवस्था टिकी हुई है, सरकार उसी शिक्षक के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में सामान कार्य सामान वेतन, राज्यकर्मी का दर्जा सहित अन्य मांगों को आगामी बजटकालीन सत्र से पहले लागू नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, रोशन कुमार, अनिल कुमार, रविभूषन मंडल, नीरज जी, बिनोद यादव, विजेन्द्र राम, एहतेशामूल हक, अजित राय, रश्मि राजेन्द्र, कल्याणी स्वरूपा, सविता रानी, अरविंद यादव, राजेश यादव, मो सल्लाउद्दीन आदि मोजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन