आज 12 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

Updated at :01 Feb 2017 6:06 AM
विज्ञापन
आज 12 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

सुपौल में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले चिकित्सक हुए गोलबंद सुपौल : सदर अस्पताल में मरीज की मौत और उसके बाद हंगामे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक ओर जहां मंगलवार को आइएमए, आइडीए व भाषा से जुड़े चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर लापरवाही के […]

विज्ञापन

सुपौल में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले चिकित्सक हुए गोलबंद

सुपौल : सदर अस्पताल में मरीज की मौत और उसके बाद हंगामे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. एक ओर जहां मंगलवार को आइएमए, आइडीए व भाषा से जुड़े चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर लापरवाही के आरोप में सदर थाना में चिकित्सक डाॅॅ सच्चिदानंद राय के विरुद्ध मामला
आज 12 बजे…
दर्ज कर लिया गया. मृतका रीना देवी की सास ललिता देवी के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया गया है. इधर, आइएमए, आइडीए व भाषा के तत्वावधान में दिन के 11 बजे से दो बजे तक सदर अस्पताल के द्वार के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान ओपीडी सेवा भी पूर्ण रूप से बाधित रही. खास बात यह थी कि धरना में निजी क्लिनिक चलाने वाले चिकित्सक भी शामिल हुए. हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवा चालू थी. धरना के दौरान चिकित्सकों ने एलान किया कि बुधवार दिन के 12 बजे तक चिकित्सक डॉ सच्चिदानंद राय के साथ मारपीट मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आपातकालीन सहित अन्य सेवाओं को भी बंद कर दिया जायेगा. पूरे सहरसा प्रमंडल के चिकित्सक एकजुट हो कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे. इसमें सभी सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सक शामिल होंगे.
सदर अस्पताल के समक्ष चिकित्सकों ने दिया धरना : आइएमए, आइडीए व भाषा के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल द्वार के समक्ष आयोजित धरना के दौरान मंगलवार को पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किये गये. वक्ताओं ने कहा कि पुलिस जानबूझ कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने से कतरा रही है. मौके पर चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले की भर्त्सना की गयी. साथ ही अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गयी. कहा कि बुधवार को दिन के 12 बजे तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी. इस दौरान आपातकालीन सेवा सहित पोस्टमार्टम का कार्य भी बाधित रखा जायेगा. धरना का नेतृत्व आइएमए
जिलाध्यक्ष सह भाषा सचिव डाॅॅ सीके प्रसाद कर रहे थे. मौके पर आइडीए अध्यक्ष डाॅ अभिषेक, आइएमए सचिव डाॅ बीके यादव, डाॅ जितेंद्र कुमार सिंह, डीएस डाॅ एनके चौधरी, डाॅ विनोद कुमार, डाॅ एएसपी सिन्हा, डाॅ संजय कुमार, डाॅ विनय कुमार, डाॅ रामचंद्र मंडल, डाॅ रंजन कुमार, डाॅ अजय भारती, डाॅ शांतिभूषण, डाॅ संजीव कुमार आदि मौजूद थे.
गिरफ्तारी नहीं होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
हड़ताल में शामिल होंगे सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सक
दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज के लिए अस्पताल प्रबंधन को लिखित पत्र भेजा गया है. इसके साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है.
राजेश्वर सिंह, सदर थानाध्यक्ष, सुपौल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन