डीजे को सीमितआ आवाज में बजायें

छातापुर : मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उदेश्य से आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार ने की. बैठक में एसडीपीओ त्रिवेणीगंज चंद्रशेखर विद्यार्थी, पुलिस इंस्पेक्टर मदन प्रसाद सिंह, बीडीओ छातापुर परवेज आलम, सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, […]
छातापुर : मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उदेश्य से आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार ने की. बैठक में एसडीपीओ त्रिवेणीगंज चंद्रशेखर विद्यार्थी, पुलिस इंस्पेक्टर मदन प्रसाद सिंह, बीडीओ छातापुर परवेज आलम, सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, छातापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र सहित दोनों समुदायों के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए.
बैठक में एसडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि जरूरत है आपके अपेक्षित सहयोग की, जो पूर्व के आयोजनों के दौरान भी मिलता आया है. उन्होंने कहा कि पूजा के आयोजन के लिए आयोजकों को लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है. लाइसेंस में वर्णित तथ्यों का पालन हर हाल में होना चाहिए. डीजे को सीमित आवाज में ही बजाना है ताकि लोगों को परेशानी न हो. एसडीपीओ ने कहा कि सभी धर्म और मजहब का सम्मान सबों की जिम्मेवारी है. कोई भी ऐसा काम नहीं करें जो किसी के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाता हो. सरकार ने जो नियम बनाया है उस लिहाज से धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेवारी शांति समिति की होती है. बैठक में शिशुपाल सिंह बच्छावत, राजेंद्र वहरखेर, पूर्व प्रमुख जहूर आलम, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा अंचल सचिव रघुनंदन पासवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, जदयू नेता मोती अंसारी, लक्षमीपुर खूंटी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य मो मुस्तकीम, मकसुद मसन, मधुबनी पंसस मो शहाबुद्दीन, वैश्य युवा महासभा के जिलाध्यक्ष रामटहल भगत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










