मारपीट मामले में दोनों तरफ से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Feb 2017 6:01 AM
विज्ञापन

प्राथमिकी में चिकित्सक पर लगाया गया है मारपीट का आरोप मामले में किसी भी अारोपित को नहीं किया गया है नामजद अस्पताल परिसर का सीसीटीवी कैमरा बंद रहने से बढ़ी परेशानी सुपौल : मरीज की मौत और हंगामा मामले में दिनों-दिन पुलिस की परेशानी बढ़ती जा रही है. डीएस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद अब […]
विज्ञापन
प्राथमिकी में चिकित्सक पर लगाया गया है मारपीट का आरोप
मामले में किसी भी अारोपित को नहीं किया गया है नामजद
अस्पताल परिसर का सीसीटीवी कैमरा बंद रहने से बढ़ी परेशानी
सुपौल : मरीज की मौत और हंगामा मामले में दिनों-दिन पुलिस की परेशानी बढ़ती जा रही है. डीएस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद अब मृतका के सास ने भी थाना में आवेदन देकर चिकित्सक सच्चिदानंद राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
इधर, इस मामले में पुलिस भी उलझ गयी है. बताया जाता है कि डीएस डाॅ एनके चौधरी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में चिकित्सक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है, लेकिन मामले में किसी भी अारोपित को नामजद नहीं किया गया है. उसकी जगह आवेदन में मृतका के परिजनों का जिक्र है, जबकि पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने अथवा अभियुक्तों की पहचान के लिए भी कोई तैयार नहीं हो रहा है. ऐसे में पुलिस की परेशानी यह है कि वह बिना किसी साक्ष्य के अभियुक्त काे गिरफ्तारी नहीं कर सकती है. जबकि आइएमए और चिकित्सकों का अन्य संगठन इसको लेकर प्रशासन पर लगातार दवाब बनाये हुए है. इधर अस्पताल परिसर का सीसीटीवी कैमरा बंद रहना भी प्रशासन के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है. बहरहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के बाबत अस्पताल प्रबंधन को लिखित पत्र भेज दिया है. वहीं मामले की जांच भी आरंभ कर दी है, लेकिन जिस प्रकार से मामला तूल पकड़ता जा रहा है, स्पष्ट है कि पुलिस के लिए भी इसे सुलझाना आसान नहीं होगा.
मृतका रीना की सास ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










